फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 people including four children died in building collapsed due to heavy rain in tamil nadu

आफत की वर्षा: तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश से भर भराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

Fri, 19 Nov 2021 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 19 Nov 2021 01:33 PM IST
सार

दक्षिण भारत में बारिश कहर बनकर बरस रही है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

विज्ञापन
9 people including four children died in building collapsed due to heavy rain in tamil nadu
इमारत गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण भारत इन दिनों मूसलाधार बारिश की चपेट में है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत तेलंगाना में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। शुक्रवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में भारी बारिश के बीच एक घर गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन



कई जिलों में अलर्ट जारी
तमिलनाडु में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन ठप है। वहीं, पानी अधिक होने से यहां की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के कुछ जिलों में रेड, तो कुछ में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed