{"_id":"5d8bdc3a8ebc3e93a45fcc71","slug":"9-people-arrested-in-odisha-group-sexual-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किशोर सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किशोर सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया
Thu, 26 Sep 2019 02:59 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपाटणा (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपाटणा (ओडिशा)
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कालाहांडी जिले में करीब दो हफ्ते पहले जंगल में एक छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को एक किशोर सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कालाहांडी पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने बताया कि किशोर सहित छह आरोपियों ने कॉलेज छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था जबकि तीन अन्य आरोपियों ने अपराध का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 14 सितंबर की दोपहर सुनसान जरिंग वन क्षेत्र में पीड़िता से छह लोगों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने रविवार रात जूनागढ़ पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता भय और लोकलाज के डर से इस घटना के बारे में खामोश रही और घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है वह कुछ काम से 14 सितंबर को यहां आई थी और जूनागढ़ लौटने के लिए बस पड़ाव पर इंतजार कर रही थी तभी उसके एक परिचित व्यक्ति ने उसे अपनी कार से छोड़ने की पेशकश की।
पुलिस शिकायत के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर करीब चार किमी आगे बढ़ने के बाद करीब पांच-छह लोगों के एक समूह ने उसकी कार रुकवा दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।