फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 members of several banned outfits held in Manipur Latest News Update

Manipur Crisis: मणिपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्य गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 11:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद से उग्रवादी संगठनों पर नकेल कसी जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार और शनिवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

विज्ञापन
9 members of several banned outfits held in Manipur Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के इंफाल घाटी जिलों में कई प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्यों को पिछले 48 घंटों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के नोंग्दम गांव के पास नेपेटपल्ली एंड्रो रोड से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग वार्ड नंबर 13 से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसी दिन प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के सलाम ममांग लेइकाई केतुकी लम्पक से गिरफ्तार किया गया। वे भी कथित तौर पर जबरन वसूली में भी शामिल थे।
विज्ञापन


कहां-कहां से और कब हुई गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के क्यामगेई हेइबोंग माखोंग इलाके से प्रतिबंधित प्रेपक (पीआरओ) के एक कैडर को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक कैडर को इंफाल पूर्वी जिले से हिरासत में लिया गया। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेईपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया। उसी दिन इंफाल पूर्वी जिले के संजेनबाम शांगशाबी गांव से प्रतिबंधित प्रेपक के एक अन्य सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में 2023 से हालात तनावपूर्ण
मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर पुलिस और कई अन्य सुरक्षा बल पूरे राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 


13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है। हालांकि, इसे फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed