फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   89 people arrested in the Palghar mob lynching case got bail from a Thane Court

पालघर भीड़ हिंसा: मामले में गिरफ्तार किए गए 89 लोगों को अदालत ने दी जमानत

Sat, 16 Jan 2021 04:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 16 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
89 people arrested in the Palghar mob lynching case got bail from a Thane Court
सांकेतिक तस्वीर

पालघर भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) मामले में गिरफ्तार किए गए 89 लोगों को ठाणे की एक अदालत ने शनिवार को जमानत दे दी। अदालत ने सभी 89 लोगों पर जमानत के लिए 15 हजार रुपये की राशि जमा कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने इन्हें इस आधार पर जमानत दी कि ये लोग केवल घटनास्थल पर मौजूद भर थे। 

विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने आठ दिसंबर 2020 को भी मामले के 47 आरोपियों को और नवंबर में 58 लोगों को जमानत दी थी। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 250 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इनमें से 180 से अधिक लोगों को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


पालघर में 16 अप्रैल 2020 को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो साधुओं महाराज कल्पवृक्षगिरी (70), सुशीलगिरी महाराज (35) व उनके ड्राइवर नीलेश (30) को पीट पीटकर मार डाला था। दोनों साधु अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात जा रहे थे। मामले में महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी (अपराध) ने आरोपपत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed