{"_id":"5c5af0edbdec22739d537b63","slug":"84-thousand-posts-vacant-in-paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दी जानकारी, अर्धसैनिक बलों में खाली हैं 84 हजार पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने दी जानकारी, अर्धसैनिक बलों में खाली हैं 84 हजार पद
Wed, 06 Feb 2019 08:35 PM IST
अमित मंडल
न्युज डेस्क, अमर उजाला, नयी दिल्ली
न्युज डेस्क, अमर उजाला, नयी दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 06 Feb 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बुधवार को बताया कि विभिन्न अर्धसैनिक बलों में 84,037 पद रिक्त हैं और इनमें सबसे ज्यादा 22,980 रिक्तियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हैं।
गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को बताया कि वर्तमान में विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कुल 84,037 पद रिक्त हैं, जिनमें सबसे ज्यादा यानी 22,980 रिक्तियां केवल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हैं। रिजिजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल में 21,465 पद रिक्त हैं, जबकि सशस्त्र सीमा बल में 18,102 रिक्तियां हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में यह संख्या 10,415 है, जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 6,643 और असम राइफल्स में 4,432 रिक्तियां हैं। उन्होंने कहा कि खाली पदों का भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन
भर्ती वर्ष 2018 के लिए कर्मचारी चयन आयोग को कांस्टेबल पद के लिए 54,953 तथा सब-इंस्पेक्टर पद के लिए 1073 रिक्तियों का मांग पत्र भेजा गया है। इसके अलावा सहायक कमांडेंट पद के संबध में 466 रिक्तियों की सूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को दे दी गयी है।