{"_id":"60397a0b866a646e792a1ee8","slug":"81-rohingyas-wandering-in-andaman-sea-rescued-by-indian-coast-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडमान सागर में भटक रहे 81 रोहिंग्याओं को भारतीय कोस्ट गार्ड ने बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंडमान सागर में भटक रहे 81 रोहिंग्याओं को भारतीय कोस्ट गार्ड ने बचाया
Sat, 27 Feb 2021 04:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 04:15 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम रोहिंग्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंडमान सागर में एक नौका में भटक रहे 81 मुस्लिम रोहिंग्याओं को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि नौका पर 8 लोगों के शव भी मिले हैं और एक व्यक्ति लापता है। भारतीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नौका की मरम्मत की जा रही है ताकि ये सभी लोग सुरक्षित बांग्लादेश पहुंच सकें।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इन लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए बांग्लादेश से भी बात की है। ये सभी लोग करीब दो हफ्ते पहले मलयेशिया जाने के लिए दक्षिणी बांग्लादेश से रवाना हुए थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में ये लोग भटकते पाए गए।
विज्ञापन
11 फरवरी को बांग्लादेश से रवाना हुई थी नौका, इंजन खराब होने से सागर में बह रही थी, 8 की मौत
अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से नौका 11 फरवरी को चली थी। इसमें 56 महिलाएं, आठ लड़कियां, 21 पुरुष और 5 लड़के सवार थे। सुरक्षित बचाए गए ज्यादातर लोग बीमार थे और डिहाइड्रेशन के शिकार थे। रवाना होने के चार दिन बाद ही नौका के इंजन में खराबी आ गई थी और उसमें सवार लोग इतने दिन से भूखे प्यासे थे।
विज्ञापन
दिल्ली से राहत-बचाव और तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे भारतीय कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने कहा कि नौका का इंजन खराब हो गया था और हमें कुछ रोहिंग्याओं से मदद की अपील मिली थी। मानवीय आधार पर हमने उनकी जिंदगी बचाई।
उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को वापस बांग्लादेश भेजने के लिए विदेश मंत्रालय काम कर रहा है और भारत नौका के इंजन की मरम्मत या इसे बदलेगा ताकि ये सभी लोग सुरक्षित वापस जा सकें।
बचाए गए लोगों को खाना और दवाई उपलब्ध कराई गई है। साथ ही महिलाओं तथा बच्चों को नए कपड़े भी दिए गए हैं। हालांकि मृत मिले लोगों के अंतिम संस्कार को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मदद की अपील आने पर तत्काल दो भारतीय कोस्ट गार्ड शिप को नौका की तलाश में बृहस्पतिवार को रवाना किया गया था और इस नौका को खोज निकाला गया। उन्होंने कहा कि नौका में सवार 47 लोगों के पास से यूएनएससीआर कार्यालय द्वारा जारी आईडी कार्ड मिला है।