{"_id":"60d925ed8ebc3ec75d6f4694","slug":"81-crore-corona-doses-fell-short-of-the-government-target-within-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: महीनेभर में ही अपने लक्ष्य से डगमगाई सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी 81 करोड़ कम डोज की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: महीनेभर में ही अपने लक्ष्य से डगमगाई सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी 81 करोड़ कम डोज की जानकारी
Mon, 28 Jun 2021 07:00 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:00 AM IST
सार
- केंद्र सरकार ने दिसंबर तक 216 करोड़ खुराकें उपलब्ध होने का किया था दावा
- अब सुप्रीम कोर्ट में ही दिसंबर तक सिर्फ 135 करोड़ डोज मिलने की जानकारी
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के अंत तक देश के हर नागरिक का टीकाकरण होने के दावे से अब सरकार पीछे हट रही है। हाल ही में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने दावा किया था कि दिसंबर 2021 तक देश को 216 करोड़ वैक्सीन की खुराक उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्र सरकार के अलग अलग मंत्रियों ने भी बयान में कहा कि इस साल के अंत तक सभी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा लेकिन सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि दिसंबर माह तक 135 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
यानि एक माह में सरकार के लक्ष्य से 81 करोड़ खुराक कम हो गई हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी के आधार पर सामान्य गणित देखें तो 135 करोड़ की आबादी वाले देश में दिसंबर माह तक दो खुराक का टीकाकरण 50 फीसदी आबादी को ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
जबकि 216 करोड़ के लक्ष्य के जरिए सभी लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा किया जा सकता था। उधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस माह की आखिरी एक अन्य खेप जारी हो चुकी है। अगले तीन दिन में राज्यों को 20 लाख खुराक मिल जाएंगी।
अब तक केंद्र की ओर से राज्यों को 31.51 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 30,35,97,466 खुराक हैं। राज्यों के पास अब भी 1.15 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं।
इन वैक्सीन पर सरकार का ऐसे बदला लक्ष्य
वैक्सीन प्रेस कांफ्रेंस सुप्रीम कोर्ट
कोविशील्ड 75 करोड़ 50 करोड़
कोवाक्सिन 55 करोड 40 करोड
बायोलॉजिकई 30 करोड़ 30 करोड़
जाइडस 05 करोड 05 करोड़
स्पूतनिक 15 करोड़ 10 करोड
वैक्सीन का नया ऑर्डर अगस्त से
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अगले माह जुलाई तक पुराने ऑर्डर के तहत राज्यों को वैक्सीन मिलती रहेगी। जबकि नए ऑर्डर के तहत वैक्सीन की आपूर्ति अगस्त से शुरू होगी।
सरकार ने अगस्त से दिसंबर 2021 तक की खुराकों के लिए सीरम, भारत बायोटेक, बायोलॉजिक ई और जाइडस कैडिला को ऑर्डर दिया है। जबकि स्पूतनिक वैक्सीन के उत्पादन पर अभी काम चल रहा है।
इस बीच कोवावैक्स भी सीरम ने बनाना शुरू कर दिया है। सरकार जल्द ही इन वैक्सीन के लिए और भी ऑर्डर जारी कर सकती है। सरकार ने जनवरी से जुलाई माह के बीच 51.6 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था।
अब तक 2.80 करोड़ खुराक दे पाया भारत बायोटेक जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण चल रहा है। करीब छह महीने गुजरने के बाद भी हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी अब तक सरकार को केवल 2.80 करोड़ खुराक ही उपलब्ध कर पाई है। जबकि कंपनी लगातार बयान जारी करते हुए 10 से 12 करोड़ खुराक प्रतिमाह उपलब्ध कराने के कई बार दावे कर चुकी है।
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्र सरकार भी इन दावों पर भरोसा करते हुए प्रेस कान्फ्रेंस में बयान जारी कर चुके हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी के अनुसार जनवरी से मई माह के बीच 2.80 करोड़ खुराक ही मिल पाई हैं। बीते पांच मई को सरकार ने भारत बायोटेक को पांच करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया लेकिन अभी तक एक भी खुराक कंपनी नहीं दे पाई है।