{"_id":"5bd5c97abdec22698a4706cd","slug":"80-wife-s-of-islamic-state-militants-returning-from-syria-to-britain-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया से ब्रिटेन वापसी कर रहीं इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की 80 पत्नियां: रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीरिया से ब्रिटेन वापसी कर रहीं इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की 80 पत्नियां: रिपोर्ट
एजेंसी,लंदन
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में इस्लामिक स्टेट के पतन के बाद जिहादियों की करीब 80 पत्नियां ब्रिटेन लौटना चाहती हैं। इतना ही नहीं वह सीरिया से निकल भी चुकी हैं। इन में से कुछ महिलाओं के साथ बच्चे भी हैं। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन में उत्तरी लंदन की दो बहने भी शामिल हैं, जिन्हें ब्रिटिश सेना के एक पूर्व पैराट्रूपर ने गोद लिया था।
विज्ञापन
जबकि इनकी मां सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस की हिस्सा रही हैं। संडे टाइम्स की जांच पड़ताल पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दोनों बहनें इस्लामिक स्टेट की महिला इकाई का हिस्सा रही हैं। दोनों अब ब्रिटेन लौटना चाहती हैं।
विज्ञापन
एक ब्रिटिश सुरक्षा अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सीरिया से ब्रिटेन लौटने वाले अधिकांश लोग महिलाएं और बच्चे हैं। पुरुष विशेष रूप से वापस नहीं आ रहे हैं लेकिन हम सभी से बात करेंगे क्योंकि वे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। वापस लौट रहीं एक महिला ने ब्रिटेन में अपने रिश्तेदारों से बात कर बताया कि इन में से अधिकतर जल्द ही ब्रिटेन लौट आएंगी जबकि अन्य इस साल के अंत तक लौटेंगी।
विज्ञापन