फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 states contributed 85 percent COVID 19 caseload 87 percent deaths Health Ministry

देश में कोरोना के 85 फीसदी मामले सिर्फ आठ राज्यों से आए, मौत के आंकड़े भी अधिक

Sat, 27 Jun 2020 05:33 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 27 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
8 states contributed 85 percent COVID 19 caseload 87 percent deaths Health Ministry
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से देश के 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं लेकिन संक्रमण का सर्वाधिक असर आठ राज्यों में दिख रहा है। स्थिति यह है कि देश में 87 फीसदी कोरोना वायरस से हुईं मौतें इन्हीं आठ राज्यों में दर्ज की गई हैं और यहीं 85 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मंत्री समूह की 17वीं बैठक शनिवार को नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में हुई। इसमें राज्यवार कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की गई। इसी दौरान केंद्रीय मंत्रियों को बताया गया कि सर्वाधिक संक्रमण प्रभावित आठ राज्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अब तक इन राज्यों के लिए अलग से केंद्र की ओर से 15 टीमें तैनात की जा चुकी हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में एक अन्य दल को गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के दौरे पर भेजा गया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर मंत्री समूह का गठन किया गया था। लॉकडाउन तक मंत्री समूह की लगातार बैठकें की जा रही थीं जिनमें राज्यों की स्थिति और संक्रमण के आगामी दिनों में असर को लेकर समीक्षा हो रही थी लेकिन बीते 18 दिन से मंत्री समूह की बैठक नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर अब तक कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया है। शनिवार को समूह की 17वीं बैठक हुई तो इसमें जांच से लेकर अस्पतालों में बिस्तरों इत्यादि की संख्या को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक केंद्र की ओर से राज्यों को 185.18 लाख एन-95 मास्क और 116.74 लाख पीपीई उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

हेल्पलाइन में एक लाख से अधिक शिकायतें

बैठक के दौरान इम्पॉवर्ड ग्रुप-10 के अध्यक्ष के. शिवाजी ने बताया कि एक अप्रैल से देश में कोरोना वायरस से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करने के लिए हेल्पलाइन चल रही है। बीते 85 दिन (24 जून तक) में यहां एक लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं जिनमें से सर्वाधिक 77,307 शिकायतें केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़ी हैं। जबकि राज्य स्तर पर 53,130 शिकायतें दर्ज की गई हैं जिनमें से 63 फीसदी का निपटारा हो चुका है। जबकि मंत्रालयों से जुड़ी 94 फीसदी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

देशभर में 1039 कोविड विशेष अस्पताल, 2398 कोविड स्वास्थ्य केंद्र

कोरोना वायरस को लेकर देश में कोविड विशेष अस्पतालों की संख्या 1039 हो चुकी है जिनमें 176,275 आइसोलेशन बेड, 22,940 आईसीयू बेड और 77,268 आक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था है। इनके अलावा 2398 कोविड स्वास्थ्यकेंद्र में 139,483 आइसोलेशन, 11539 आईसीयू और 51231 आक्सीजनयुक्त बिस्तरों का प्रबंध किया जा चुका है। इनके अलावा 8958 कोविड निगरानी केंद्रों में 810,621 बिस्तरों की सुविधा शुरू हो चुकी है।

हमारी रिकवरी दर 58 फीसदी से अधिक, मृत्यु दर 3 फीसदी : हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवरी दर 58 फीसदी से अधिक है और अब तक करीब 3 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पांच लाख कुल मामलों में से शेष का इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि ये सभी सुरक्षित अपने घरों को लौटेंगे। देश में कोरोना से लोगों के मरने की दर करीब 3 फीसदी है। देश में अब कोरोना के मामले 19 दिन में दोगुने हो रहे हैं। देश में शुक्रवार को 1026 स्वीकृत लैबों में 2,30,000 से अधिक जांच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed