फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 persons, including 3 women and a child killed in massive fire at factory in Maharashtra s Solapur

महाराष्ट्र: सोलापुर में टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत

Sun, 18 May 2025 07:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 18 May 2025 07:08 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार तड़के एक कपड़ा फैक्ट्री में भयानक आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। यह दर्दनाक घटना सुबह लगभग 3:45 बजे हुई।

विज्ञापन
8 persons, including 3 women and a child killed in massive fire at factory in Maharashtra s Solapur
सोलापुर की फैक्ट्री में लगी भीषण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार तड़के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल हैं। यह आग एक कपड़ा फैक्ट्री में लगभग 13 घंटे तक धधकती रही। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के प्रयास में तीन अग्निशमन कर्मी भी घायल हो गए। यह हादसा सोलापुर एमआईडीसी स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में सुबह करीब 3:45 बजे हुआ।

विज्ञापन


घटना सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में सुबह करीब 3:45 बजे  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। मृतकों में फैक्ट्री के मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके परिवार के तीन सदस्य, जिनमें उनका डेढ़ वर्षीय पोता भी शामिल है। अग्निकांड में मरने वालों में चार श्रमिक शामिल हैं। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए 100 से अधिक पानी के टैंकर, अग्निशमन वाहन और विभिन्न टीमों के कई कर्मियों को लगाया। आग पर शाम 5 बजे काबू पा लिया गया, लेकिन शीतलन प्रक्रिया के दौरान फिर से भड़क उठी और रात 8 बजे तक बुझाई गई।

विज्ञापन

मृतकों में फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसुरी (80), उनके पोते अनस हनीफ मंसुरी (25), पोते की पत्नी शिफा अनस मंसुरी (20), और डेढ़ वर्षीय परपोता यूसुफ मंसुरी शामिल हैं। अग्निशमन कर्मियों ने जब फैक्ट्री परिसर की एक इमारत की दीवार तोड़ी, तब यह परिवार एक बेडरूम में मृत मिला। अधिकारियों ने बताया कि यूसुफ अपनी मां की गोद में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य चार मृतक या तो फैक्ट्री में कार्यरत थे या उनके परिजन थे। उनकी पहचान मेहताब सय्यद बगवान (45), उनकी पत्नी अशाबानू (38), बेटा सलमान (20), और बेटी हिना (26) के रूप में हुई है।अधिकारियों के अनुसार, जब आग लगी तब सभी गहरी नींद में थे। तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि पांच की दम घुटने से जान चली गई। तीन शव मिलने के बाद बाकी पांच लोगों को तलाशने और बाहर निकालने में करीब 13 घंटे का समय लग गया। बताया गया कि ये पांच लोग आग से बचने के लिए एक कमरे में भागे थे, लेकिन अंदर ही फंस गए।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

पालघर केमिकल फैक्टरी में डाइमिथाइल सल्फेट लीक, 13 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार तड़के एक केमिकल फैक्टरी में डाइमिथाइल सल्फेट लीक होने के बाद 13 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि घटना बोइसर तारापुर एमआईडीसी की फैक्टरी में सुबह करीब 3 बजे हुई। डाइमिथाइल सल्फेट एक साफ, तैलीय तरल पदार्थ है, जिसमें प्याज जैसी हल्की गंध होती है। यह त्वचा और आंखों में जलन पैदा करता है।



कदम ने बताया, जिस फैक्टरी में डाइमिथाइल सल्फेट लीक हुआ, वह एंटीऑक्सीडेंट बनाती है। यह रिसाव तब हुआ, जब यूनिट के प्लांट 4 से प्लांट 10 में डाइमिथाइल सल्फेट स्थानांतरित किया जा रहा था। रिसाव के बाद निकलने वाले धुएं से कर्मचारियों की आंखों में जलन हो रही थी। उन्होंने बताया कि रासायनिक पदार्थ के संपर्क में आने के कारण एहतियात के तौर पर 13 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके सेल को दोपहर 12:35 बजे दी गई। घटना की जांच औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के सहायक निदेशक एसजी बब्बन की ओर से की जा रही है। बोइसर पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed