फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 ex Navy officers detained in Qatar, Family Worried, Embassy making all possible efforts for their release

Qatar: आखिर क्यों नहीं छोड़े जा रहे भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर? कतर सरकार नहीं दे रही जवाब, परिवार चिंतित

Mon, 07 Nov 2022 02:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Nov 2022 02:47 PM IST
सार

कतर की राजधानी दोहा में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में क्यों रखा गया है? इस बारे में कतर प्राधिकरण से अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
8 ex Navy officers detained in Qatar, Family Worried, Embassy making all possible efforts for their release
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

कतर की राजधानी दोहा में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में क्यों रखा गया है? इस बारे में कतर प्राधिकरण से अभी तक कोई जवाब नहीं देने के कारण परिवार के सदस्य बहुत अधिक चिंतित दिखाई दे रहे हैं।  हिरासत में लिए गए लोगों में कमांडर (सेवानिवृत्त) पूर्णेंदु तिवारी हैं, जो एक भारतीय प्रवासी हैं, जिन्हें 2019 में प्रवासी भारती सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूर्णंदू तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके हैं।  

विज्ञापन


तिवारी की बहन डॉक्टर मीतू भार्गव ने जताई चिंता
इधर तिवारी की बहन डॉक्टर मीतू भार्गव ने कहा कि हमें बहुत अधिक चिंता हो रही है। हमें यह जवाब नहीं मिल पा रहा कि आखिर मेरे भाई को किस आरोप के तहत हिरासत में लिया गया है? उन्हें हिरासत में लिए हुए 70 दिन हो गए हैं। भारत सरकार को जल्द से जल्द रिहाई का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय की कोशिश जारी
वहीं विदेश मंत्रालय (MEA) ने  भरोसा देते हुए कहा कि दोहा में भारतीय दूतावास कतर से आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों की जल्द रिहाई और प्रत्यावर्तन के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर सरकार की ओर से काउंसलर एक्सेस मिलने के बाद से हमने उनलोगों का हाल जाना है लेकिन सरकार को अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर किस आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी कतर की एक निजी कंपनी में कर रहे थे काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेवानिवृत होने के बाद ये सभी नौसैनिक  कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है।  कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed