फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   78 percent of people in Uttarakhand, 33 percent in Goa happy from General Reservation Bill

सवर्ण आरक्षण बिल: उत्तराखंड के 78 फीसदी लोग समर्थन में तो गोवा के 33 प्रतिशत लोग खुश..

Thu, 10 Jan 2019 05:10 AM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 10 Jan 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
78 percent of people in Uttarakhand, 33 percent in Goa happy from General Reservation Bill
गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर 'नेता एप' द्वारा एक सर्वे कराया गया है। सर्वे में पचास हजार लोगों से सवाल पूछा गया था कि वे इस आरक्षण के समर्थन में हैं या नहीं। उत्तराखंड के 78 फीसदी लोगों ने आरक्षण का समर्थन किया है, जबकि गोवा में सबसे कम यानी 33 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं।
विज्ञापन


नेता एप ने मंगलवार-बुधवार को यह सर्वे कराया है।पांच राज्यों के चुनाव से पहले इस एप को लांच किया गया था।एप ने करीब पचास लाख लोगों से बातचीत कर चुनाव की जानकारी ली थी। प्रधानमंत्री का कितना असर चुनावों में रहा, मुख्यमंत्री पद के दावेदारों का जनता में कितना रसूख है, किसे कितना वोट प्रतिशत मिलने की संभावना, आदि बातें शामिल कर सर्वे रिपोर्ट जारी की गई थी।
विज्ञापन


अब आरक्षण के मुद्दे पर सर्वे किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 63 फीसदी लोगों ने गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन किया है। 37 फीसदी लोगों ने आरक्षण के खिलाफ अपना मत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सर्वे रिपोर्ट: 

 
राज्य   समर्थन प्रतिशत समर्थन नहीं करते 
उत्तराखंड 78 22
राजस्थान 76 24
हरियाणा 76 24
हिमाचल प्रदेश 74 26
झारखंड   73 27
छत्तीसगढ़   72 28 
तमिलनाडू   71 29 
उड़ीसा   70 30
मध्यप्रदेश   69 31
त्रिपुरा 67 33
उत्तरप्रदेश 64 36
पश्चिम बंगाल 64 36
दिल्ली     64 36
गुजरात   64   36
कर्नाटक 63 37 
बिहार 63 37 
असम 62 38 
पंजाब   60 40
महाराष्ट्र 60 40
मेघालय 60 40
केरल 58 42
तेलंगाना   58   42
आध्रंप्रदेश 57 43 
जेएंडके   56 44
मणिपुर     50  50 
अरुणाचल प्रदेश 43   57
गोवा 33 67 


             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed