फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   78 pc of eligible population got 1st Covid vaccine dose, 38 pc got both, Mandaviya says- An extraordinary feat of an extraordinary nation

असाधारण कामयाबी: देश की 78 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगी, 38 फीसदी को दोनों

Mon, 01 Nov 2021 07:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Nov 2021 07:09 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 7 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना रोधी टीकों की अब तक कुल 106.31 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
78 pc of eligible population got 1st Covid vaccine dose, 38 pc got both, Mandaviya says-  An extraordinary feat of an extraordinary nation
Mansukh Mandavia - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी पर भारत तेजी से काबू पा रहा है। देश की 78 फीसदी पात्र आबादी को कोरोना टीके की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं 38 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने इसे असाधारण कामयाबी बताया है।  मंडाविया ने कहा कि भारत वायरस को हराने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 7 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना रोधी टीकों की अब तक कुल 106.31 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


असाधारण राष्ट्र की, असाधारण उपलब्धि
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, 'एक असाधारण राष्ट्र की एक असाधारण उपलब्धि! भारत ने पात्र आबादी के 78 प्रतिशत लोगों को पहली COVID-19 वैक्सीन की खुराक और 38 प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरी खुराक दी है। सभी को बधाई क्योंकि हम वायरस को परास्त करने के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


12 हजार नए केस मिले, 251 मौतें
सोमवार को देश में कोविड-19 के 12,514 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,42,85,814 हो गई है। वहीं 251 लोगों की और मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक देश में कोरोना महामारी से 4,58,437 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed