{"_id":"5966eda74f1c1b926e8b46fa","slug":"78-fishermen-returns-to-india-with-the-help-of-pakistan-ngo-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक NGO ने की भारत की मदद, देश लौटे 78 मछुआरे, बोले- मदद नहीं भूल सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक NGO ने की भारत की मदद, देश लौटे 78 मछुआरे, बोले- मदद नहीं भूल सकते
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से करीब 78 मछुआरे रिहा होकर बुधवार को भारत लौटे हैं। खास बात हैं कि इन सभी के पाकिस्तान से भारत लौटने में एक पाकिस्तानी एनजीओ ने अहम भूमिका निभाई है। इनमें से एक मछुआरे ने मीडिया के सामने पाकिस्तानी एनजीओ का शुक्रिया किया।
विज्ञापन
ईदी फाउंडेशन नाम के एनजीओ ने कराची जेल से मछुआरों के निकलने से लेकर भारत के लिए रवाना होने तक हर छोटी मदद भी की। एक मछुआरे ने बताया कि करीब 2 साल से वे जेल में थे और इस बार जब उन्हें जेल से निकाला जा रहा था तो वे काफी घबराए हुए थे।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें डर था कि अब उन्हें किन हाथों में सौंपा जाएगा, लेकिन रिहाई की खबर मिलना एक तोहफे के बराबर था। उसने ये भी बताया कि एनजीओ ने उन्हें खाना, कैश और गिफ्ट भी दिए।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक मछुआरे ने बताया कि एनजीओ की सोच को दोनों देशों को भी अपनाना चाहिए। उसने कहा कि मैं भले ही जेल में बिताए टाइम को भूल जाऊ, लेकिन एनजीओ की मदद और प्यार को हम नहीं भूल पाएंगे। खास बात है कि ट्रेन में टिकटें नहीं बुक हो पा रही थी, इसके बावजूद एनजीओ ने सभी के लिए पूरा एक कंपार्टमेंट बुक करवाया।