{"_id":"5b57f0944f1c1b19208b69e7","slug":"75-years-ago-today-the-dictator-mussolini-left-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल पहले आज ही के दिन तानाशाह मुसोलिनी ने छोड़ा था पद, तुरंत बजाया गया इटली का राष्ट्रगान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
75 साल पहले आज ही के दिन तानाशाह मुसोलिनी ने छोड़ा था पद, तुरंत बजाया गया इटली का राष्ट्रगान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
तानाशाह मुसोलिनी
आज ही के दिन 1943 में इटली के तानाशाह ने सैन्य बल और सरकार के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। तानाशाह शाशक बेनिटो मुसोलिनी को पद छोड़ते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह थी। आइए इस पूरे घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हैं।
उस दिन फासिस्ट ग्रांड काउंसिल यानी सर्वोच्च फासीवादी परिषद ने एक बैठक की थी। इस बैठक में मुसोलिनी के साथी उसके खिलाफ हो गए थे। जिसके बाद इमैनुएल को बल मिला। इसके बाद मुसोलिनी से कहा गया कि आपके पास पद छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं है इसलिए आपको पद छोड़ना ही होगा। फिर मुसोलिनी ने अपना पद छोड़ दिया।
इसके बाद इमैनुएल ने सेना का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया और मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ नए प्रधानमंत्री बन गए। जैसे ही रोम के रेडियो ने मुसोलिनी के पद छोड़ने की खबर दी इसके बाद ही इटली का राष्ट्रगान बजाया गया। बता दें कि इससे पहले तानाशाही का गीत 'जियोवेनेसा' बजाया जाता था। यह एक बड़ा बदलाव था।