फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   75 soldiers rescued while 31 are missing after a Thai Navy battleship sank in the Gulf of Thailand

Navy: थाईलैंड की खाड़ी में डूबा युद्धपोत 75 सैनिक बचाए गए, 31 लापता, चीनी विदेश मंत्री से मिलेंगी पेनी वोंग

Tue, 20 Dec 2022 05:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 05:27 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर वह इस सप्ताह बीजिंग में अपने समकक्ष मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
75 soldiers rescued while 31 are missing after a Thai Navy battleship sank in the Gulf of Thailand
युद्धपोत(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : self

विस्तार

थाईलैंड की खाड़ी में थाई नौसेना का एक युद्धपोत डूबने के बाद 75 नौसैनिकों को बचा लिया गया जबकि 31 नौसैनिक लापता हैं। इनका पता लगाने के लिए समुद्र में तलाशी अभियान जारी है। सोमवार को नौसेना के तीन जहाजों और दो हेलिकॉप्टरों को क्षेत्र में भेजा गया। हालांकि, ऊंची लहरें उठने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। एजेंसी
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री से मिलेंगी ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर वह इस सप्ताह बीजिंग में अपने समकक्ष मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा मंगलवार और बुधवार को होगी और इसमें विदेश तथा रणनीतिक मुद्दों पर चीन-ऑस्ट्रेलिया वार्ता का एक नया दौर शुरू होगा। दोनों देशों के बीच हाल ही में आई तल्खी के बाद यह नई पहल होगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने मांगा तोशखाना के उपहारों का विवरण
पाक में लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को संघीय सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह 1947 के बाद से 16 जनवरी तक नेताओं व नौकरशाहों को विदेशी गणमान्य लोगों से प्राप्त तोशखाना के उपहारों का विवरण पेश करें। पूर्व पीएम इमरान खान के विवाद के बाद पाकिस्तान सरकार का तोशखाना विभाग खास हो गया है, जिन्होंने कथित तौर पर 2.15 करोड़ रुपये में करीब 10.8 करोड़ रुपये के सरकारी उपहार बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed