फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   74 wheel truck with 70 tonnes of cargo covers 1,700 km to reach Kerala in 10 months from nashik Maharashtra

70 टन की मशीन लेकर 10 महीने में महाराष्ट्र से केरल पहुंचा 74 पहियों वाला वीआईपी ट्रक

Sat, 18 Jul 2020 09:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
74 wheel truck with 70 tonnes of cargo covers 1,700 km to reach Kerala in 10 months from nashik Maharashtra
10 महीने में महाराष्ट्र से केरल पहुंचा 74 पहियों वाला वीआईपी ट्रक - फोटो : Twitter

एयरोस्पेस प्रोडक्ट के निर्माण के लिए ऑटोक्लेव मशीन लेकर एक विशेष ट्रक 10 महीने में महाराष्ट्र के नासिक से केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचा है। इस ट्रक में 74 पहिए हैं और वो 1700 किमी. का सफर तय कर केरल पहुंचा है। पांच राज्यों के हर जिले से जब ये ट्रक गुजरता था तो किसी और गाड़ी को वहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाती थी।

विज्ञापन


70 टन वजन ले जा रहे इस ट्रक की सुरक्षा में पुलिस की गाड़ी साथ होती थी। विशेष ट्रक के लिए आगे का रास्ता बनाने के लिए कुछ जगहों पर गड्ढे वाली सड़कों की मरम्मत की गई थी, पेड़ों की कटाई की गई और बिजली के खंभों को हटाया गया था। 
विज्ञापन


74 टायर वाला वीआईपी ट्रक 70 टन वजन वाली मशीन एयरोस्पेस ऑटोक्लेव लेकर शनिवार को गंतव्य स्थल केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) पहुंचा। साधारण तौर पर एक ट्रक इतनी दूरी को 5 से 7 दिन में तय कर लेता है लेकिन इसे 10 महीने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की यह यात्रा पिछले साल एक सितंबर को शुरू हुई थी। इस गाड़ी पर सवार एक कर्मचारी सुभाष यादव ने कहा, लॉकडाउन ने हमारे सफर को और कठिन कर दिया। आंध्र प्रदेश में लॉकडाउन की वजह से एक महीने तक गाड़ी को रोक कर रखा गया। बाद में कांट्रैक्ट एजेंसी को दखल देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वोल्वो एमएम सीरिज ट्रक के साथ हमारी 30 सदस्यीय टीम में इंजीनियर्स और मैकेनिक्स भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि ट्रक में मौजूद मशीन की ऊंचाई 7.5 मीटर है और इसकी चौड़ाई 7 मीटर है। इसकी वजह से चेसिस काफी मजबूत बनाया गया। कुछ जगहों पर इसके आगे जाने के लिए सड़कें चौड़ी की गईं और पेड़ काटे गए।


विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के एक अधिकारी ने बताया कि इस मशीन को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है। ऑटोक्लेव का इस्तेमाल कई कार्यक्रमों के लिए बड़े एयरोस्पेस प्रोडक्ट के निर्माण में होगा और उम्मीद है कि कुछ आवश्यक संशोधन के बाद इस महीने उसे शामिल कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed