फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   72nd Independence Day: President Ram Nath Kovind approves 131 Gallantry Awards

स्वतंत्रता दिवस 2018: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 131 शौर्य पुरस्कार देने की स्वीकृति दी

Wed, 15 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
72nd Independence Day: President Ram Nath Kovind approves 131 Gallantry Awards

राष्ट्रपति और सशसत्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने सशस्त्र सेना कर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों के सदस्यों को 131 शौर्य पुरस्कार देने की स्वीकृति दी है। इनमें 1 कीर्ति चक्र, 20 शौर्य चक्र, थ्री बार सेना मेडल (शौर्य), 93 सेना मेडल (शौर्य), 11 नौसेना मेडल (शौर्य) तथा 3 वायु सेना मेडल (शौर्य) शामिल हैं। राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में असाधारण योगदान के लिए 26 सैन्य कर्मियों को (मेंशन-इन-डिस्पैचिस) सम्मानित किया है। इनमें से ऑपरेशन रक्षक में शामिल तीन सैन्य कर्मियों को मरणोपरांत  यह सम्मान दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये हैं भारत सरकार द्वारा वीरता के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान
विज्ञापन


ऑपरेशन राइनो के लिए एक सैन्य कर्मी  को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है। एक अतिरिक्त सैन्य कर्मी का नाम रक्षा मंत्री द्वारा सीएचएंडएसी मिटिंग में मंजूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तट रक्षक बलों के लिए वीरता और अन्य पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति ने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य तथा सराहनीय सेवा का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जवानों को एक राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा) पांच तटरक्षक पदक (वीरता), दो तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा) प्रदान किए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वालों की विस्तृत सूची इस प्रकार है :-

- राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा)

- आईजी राकेश पाल टीएम (0225-एल)

इन्हें मिलेगा तटरक्षक वीरता पदक

72nd Independence Day: President Ram Nath Kovind approves 131 Gallantry Awards

तटरक्षक पदक (वीरता)

- डीआईजी वेनुराजन अनबरसन (0321-डी)
- कमांडेंट (जेजी) ताउथांग नग्मलिन (0693-एक्स)
- डिप्टी कमांडेंट एलेक्जेंडर प्रदीप (0961-जे)
- अमित एस. कनौजिया, यू/एडीएच (क्यूए), 0446-जेड
- नीरज कुमार, एनवीके (क्यूए) 13218-एस
 
तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा)

- डीआईजी सनातन जेना (0289-ई)
- खेत्रा दोलाई, पी/एडीएच (क्यूए) 02297-डब्ल्यू
- भारतीय तटरक्षक बलों को ये पुरस्कार 26 जनवरी, 1990 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed