फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   72 percent corona cases in up including five states

कोरोना संकट: यूपी समेत पांच राज्यों में कोरोना के 72 फीसदी से ज्यादा मामले

Sun, 11 Apr 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 03:11 AM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या छह माह बाद फिर 10 लाख के पार
  • मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,45,384 नए मामले आए।
  • पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मौत का कोई मामला नहीं आया।

विज्ञापन
72 percent corona cases in up including five states
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के 72.23 फीसदी मामले सिर्फ पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल के हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या करीब साढ़े छह महीने बाद फिर 10 लाख के पार हो गई है, जबकि 794 मौतों के साथ संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1,68,436 पर जा पहुंचा है। यह बीते साल 18 अक्तूबर के बाद सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा, देश में संक्रमित 10,46,631 मरीजों में से 45.65 प्रतिशत मरीज पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, बंगलूरू शहरी, नासिक, दिल्ली, रायपुर, दुर्ग और औरंगाबाद में हैं।
विज्ञापन


10 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से हर दिन काफी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इन राज्यों में संक्रमण कुल मामलों के 82.82 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,45,384 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,32,05,926 हो गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58,993 नए मामले आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 11,447 जबकि यूपी में 9,587 नए मामले आए। वहीं, शनिवार तक देश में कुल टीकाकरण 9.80 करोड़ तक जा पहुंचा।

12 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में कोई मामला नहीं
पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मौत का कोई मामला नहीं आया। इनमें पुडुचेरी, लद्दाख, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

यूपी में 12 हजार से ज्यादा मामले, लखनऊ में रिकॉर्ड संक्रमित
यूपी में एक दिन में कोरोना के 12,787 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 48 मौतें दर्ज की गई हैं। लखनऊ में एक दिन में रिकॉर्ड 4,059 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 23 लोगों ने दम तोड़ दिया। यूपी में अब तक 6,76,739 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों से 2,207 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, प्रदेश के दो और जिलों गोरखपुर और जौनपुर में 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। यह रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

भोपाल एम्स में डॉक्टर, छात्र समेत 53 संक्त्रस्मित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान (एम्स) में डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में 53 कोविड -19 मामलों का पता चला है। इनमें से 38 मेडिकल छात्र, छह रेजिडेंट डॉक्टर, दो डॉक्टर हैं और 13 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं।

एमपी के 12 शहरों में 19-22 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा
मध्य प्रदेश में एक दिन में करीब 5 हजार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इसी तरह इंदौर, राऊ, महू, शाजापुर और उज्जैन जिले के सभी शहरों में भी 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे बजे लॉकडाउन रहेगा। जबलपुर शहर के साथ बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया। रतलाम-छिंदवाड़ा समेत 5 शहरों में पहले ही लॉकडाउन है।

मुंबई की रफ्तार थमी, उद्धव बोले-लॉकडाउन के अलावा विकल्प नहीं
महाराष्ट्र में शुक्रवार से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन ने 24 घंटे दौड़ती मुंबई की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। सड़कें सूनी हैं और समुद्री किनारे वीरान हो गए हैं। शहर में सिर्फ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। लोकल ट्रेनें, बसें और टैक्सी खाली नजर आ रही हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सन्नाटा पसरा नजर आया।

इस बीच, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सर्वदलीय बैठक में कहा, राज्य के हालात बदतर हो गए हैं, यहां लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है।

कोवाक्सिन के बूस्टर डोज के परीक्षण को मंजूरी
हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी को अपने टीके कोवाक्सिन के तीसरे यानी बूस्टर डोज को केंद्र सरकार से परीक्षण अनुमति मिल गई है। परीक्षण के दौरान बूस्टर डोज छह माह बाद उन लोगों को दिया जाएगा, जो पहले से ही दो खुराक ले चुके हैं। परीक्षण के नतीजों के आधार पर ही तय होगा कि कोरोना से बचने के लिए तीसरी खुराक लेना जरूरी है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed