फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   704 Agniveers of Jharkhand ready to serve posting in Punjab and Sikh Regiment

Jharkhand Agniveer: झारखंड के 704 अग्निवीर देश सेवा के लिए तैयार, पंजाब और सिख रेजिमेंट में पोस्टिंग

Sun, 06 Aug 2023 02:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 02:53 AM IST
सार

सैन्य अधिकारी का कहना है कि पासिंग आउट परेड में शामिल कैडेट्स ने श्रीमद्भागवत गीता और श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। शनिवार को पास हुए 704 अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी और ट्रेडमैन दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन
704 Agniveers of Jharkhand ready to serve posting in Punjab and Sikh Regiment
Agniveer (File Photo) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड का पहला अग्निवाीर बैच देश सेवा के लिए निकल गया है। 704 अग्निवीरों ने बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है। अग्निवीरों को सेना की दो रेजिमेंटों में भेजा गया है, जहां वे भारतीय सैनिक के जवान के रूप में देश की सेवा करेंगे। सैन्य अधिकारी के अनुसार, 704 अग्निवीरों में से 520 अग्निवीर सिख रेजिमेंट तो वहीं 184 अग्निवीर पंजाब रेजिमेंट में शामिल हुए।

विज्ञापन

सिख रेजिमेंट के अधिकारियों ने की अग्निवीरों की तारीफ
सिख रेजिमेंटल सेंटर के हरबख्श ड्रिल स्क्वायर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निवीरों को संबोधित करते हुए सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने रेजिमेंट के आदर्श वाक्य ‘निश्चय कर अपनी जीत करूं' को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। एसआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर शैलेश सती ने अग्निवीरों की बेदाग उपस्थिति की सराहना की। ब्रिगेडियर सती ने जवानों के अनुशासन, प्रशिक्षण और ड्रिल की भी तारीफ की। जवानों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की भी प्रशंशा की।

विज्ञापन

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित हुआ पासिंग आउट परेड
रामगढ़ स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहारी ड्रिल स्क्वायर में भी पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। परेड में 184 अग्निवीर अपने माता-पिता की उपस्थिति में पास हुए। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल ने उन्हें रेजिमेंट की युद्ध परंपरा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने जवानों से डेढ़ सदी पुरानी युद्ध जीतने की पंरपरा को आगे भी बनाए रखने के लिए आग्रह किया। ब्रिगेडियर कांडपाल ने सम्मान-प्रशंसा के रूप में अग्निवीरों के माता-पिता को गौरव पदक भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक ग्रंथों की उपस्थिति में दिलाई गई शपथ 
सैन्य अधिकारी का कहना है कि पासिंग आउट परेड में शामिल कैडेट्स ने श्रीमद्भागवत गीता और श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। शनिवार को पास हुए 704 अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी और ट्रेडमैन दोनों शामिल हैं। अग्निवीर बैच का प्रशिक्षण दो जनवरी 2023 को शुरू हुआ था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed