{"_id":"6064e918aa1e5145721385c5","slug":"700-crore-tax-evasion-revealed-in-hyderabad-income-tax-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा : हैदराबाद में आयकर की छापेमारी में 700 करोड़ की कर चोरी का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छापा : हैदराबाद में आयकर की छापेमारी में 700 करोड़ की कर चोरी का खुलासा
Thu, 01 Apr 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:56 AM IST
सार
- छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, हस्तलिखित किताबें व समझौते जब्त किए गए, जिनसे बेहिसाब लेनदेन का पता चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने हैदराबाद में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के यहां छापा मारकर 700 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया, विभाग ने यदागिरीगुट्टा में समूह के ठिकानों पर छापा मारकर 11.88 करोड़ रुपये नकद और 1.93 करोड़ के गहने जब्त किए। ये दोनों समूह प्लॉटों की खरीद फरोख्त व अपार्टमेंट कंस्ट्रक्शन के निर्माण में शामिल थे।
छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, हस्तलिखित किताबें व समझौते जब्त किए गए, जिनसे बेहिसाब लेनदेन का पता चला। जांच में पता चला कि ये समूह ज्यादातर लेनदेन नकद में करते थे और बेहिसाब नकद का इस्तेमाल जमीन खरीदने व अन्य कारोबारी खर्चे में किया जाता था। बीते छह सालों में इन समूहों द्वारा 700 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है।
विज्ञापन