{"_id":"58cb282a4f1c1bb66032ccb4","slug":"70-years-old-meethu-attend-nepal-s-national-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 की उम्र में जगी शिक्षा की ललक, मीठू ने दी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
70 की उम्र में जगी शिक्षा की ललक, मीठू ने दी बोर्ड परीक्षा
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 17 Mar 2017 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। बस लगन हो तो किसी भी उम्र में शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। भक्तपुर आदर्श माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दे रही मीठू खनाल ने यह साबित कर दिया। गुरुवार से शुरू हुई एसईई की परीक्षा में शामिल मीठृ खनाल की उम्र सत्तर वर्ष से अधिक है। अन्य बच्चों के साथ परीक्षा में शामिल हुईं।
विज्ञापन
नेपाल की राष्ट्रीय बोर्ड परीक्षा में इस बार दो लाख 59 हजार 732 छात्र व दो लाख 78 हजार 450 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। परीक्षार्थियों में इस बार सत्तर वर्ष से अधिक उम्र की मीठू खनाल भी आदर्श माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही हैं। मीठू महिला आस्था विद्यालय की स्टूडेंट हैं, जिन्हें यहां के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मीठू खनाल का कहना है कि पढ़ने का उन्हें शौक है। बचपन में पढ़ाई के प्रति लगाव था पर पूरा नहीं हुआ। अब वह अपनी शिक्षा पूरी करना चाहती हैं। परीक्षा नियंत्रक अंबिका प्रसाद रेग्मी ने बताया कि शिक्षा के लिए कोई उम्र नहीं होती। मीठू खनाल इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन