फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   70 year old banyan tree gets new lease of life translocated in Telangana news in Hindi

तेलंगाना: मानसून में उखड़ गया था 70 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़, अब मिला नया जीवन, पढ़िए पूरा मामला

Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
सार

मानसून के समय उखड़े और सूख रहे एक विशाल बरगद के पेड़ को तेलंगाना में जीवनदान मिला है।

विज्ञापन
70 year old banyan tree gets new lease of life translocated in Telangana news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक 70 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ मानसून के दौरान भारी बारिश के चलते उखड़ गया था। अब इस पेड़ को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है और इसे नया जीवन मिला है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के राज्यसभा सांसद जे संतोष कुमार ने इस पेड़ को पुनर्जीवन देने के लिए जिला प्रशासन के साथ पहल की थी। 

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि कोनारावपेट मंडल के सुड्डाला गांव में यह उखड़ा हुआ पेड़ पानी की कमी के चलते सूख रहा था और ऐसा लग रहा था कि यह मर चुका है। उन्होंने बताया कि पेड़ को रविवार को सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे पहले इसी गांव के डोब्बाला प्रकाश ने इस पेड़ को दो महीने पानी दिया था जिसके बाद इसमें नई पत्तियां आने लगी थीं। 
विज्ञापन


पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रीन इंडिया चैलेंज कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले संतोष कुमार को जब इस पेड़ के बारे में पता चला था तो उन्होंने इसे दूसरी जगह भेजने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। इस पेड़ को करीब छह किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया गया है। इस काम के लिए एक विशेष मार्ग तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ को दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए 70 टन की क्षमता वाली दो क्रेन को इस्तेमाल किया गया। कुमार ने बताया कि पेड़ की दो बड़ी शाखाओंको तंगन्नापल्ली मंडल में जिल्लेल्ला वन क्षेत्र में रोपा गया है। सांसद और जिला प्रशासन के इस प्रयास के पेड़ को पुनर्जीवन देने के काम की खूब सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed