{"_id":"65a00614b5de6425f0010f19","slug":"7-people-arrested-in-karnataka-for-beating-cousins-mistaking-them-for-inter-religious-couple-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मोरल पुलिसिंग के मामले में सात लोग गिरफ्तार; चचेरे भाई-बहन की लोहे की पाइप से की थी पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मोरल पुलिसिंग के मामले में सात लोग गिरफ्तार; चचेरे भाई-बहन की लोहे की पाइप से की थी पिटाई
Thu, 11 Jan 2024 08:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के बेलगावी में मोरल पुलिसिंग के एक मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दो नाबालिगों को भी इस मामले में पकड़ा गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीते शनिवार को चचेरे भाई-बहनों को अंतरधार्मिक जोड़ा समझ कर उनके साथ हुई मारपीट के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बीती छह जनवरी को जब लगभग 20 साल के चचेरे भाई-बहन बेलगावी में फोर्ट लेक पर बैठ कर बातें कर रहे थे तभी दो नाबालिगों सहित लोगों का एक गिरोह वहां पहुंचा और उन दोनों से पूछताछ की। दोनों के यह बताने कि वे चचेरे भाई-बहन हैं, के बाद भी वह गिरोह उन्हें झील के पास एक कमरे में ले गया और पाइप से उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
लड़की की मां हिंदू और पिता मुस्लिम
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां हिंदू और पिता मुस्लिम हैं। वहीं, लड़की की मां और लड़के की मां बहनें हैं। इस नाते वे एक-दूसरे के भाई बहन थे। उन्होंने बताया कि लड़की अपने कुछ शैक्षणिक दस्तावेज लेने के लिए कॉलेज गई थी, जहां दोपहर 3.30 बजे तक इंतजार करने के लिए कहा गया था। इस दौरान उसका चचेरा भाई भी उसके साथ था और वे फोर्ट लेक पर बैठ कर इंतजार कर रहे थे। जब यह घटना हुई उस वक्त लड़की ने हिजाब पहन रखा था जबकि लड़के ने तिलक लगाया हुआ था। ऐसे में प्रेमी जोड़ा समझकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
लड़के को आई गंभीर चोट
अधिकारी ने बताया कि इस बीच, लड़के ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले में जानकारी दी। इस हमले में लड़के को गंभीर चोटें आईं थीं, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
हमला करने वाले थे 17 लोग
इस मामले में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, घटना में 17 लोग शामिल थे। जिसमें से तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में 10 लोगों के बारे में ही जानकारी मिल सकी है। पुलिस ने बताया कि इनमें से हमने सात को गिरफ्तार कर लिया है और दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है और हमारी टीमें उसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। सभी आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।