{"_id":"5cd0dea6bdec2206fe060520","slug":"7-may-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Tue, 07 May 2019 06:55 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 07 May 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिट, 8वीं बार मिली राहत
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीन चिट दी है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी ने 23 अप्रैल को अहमदाबाद में रोडशो किया। सूत्रों के अनुसार आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मोदी ने आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
चीन-अमेरिका में बढ़ती तल्खी का भारत सहित एशिया-यूरोप पर असर, क्रूड के दाम भी गिरे
चीन और अमेरिका में बढ़ती तल्खी से गहराते व्यापार युद्ध का असर दुनिया भर के बाजारों पर दिखा है। घरेलू शेयर बाजार में भी सोमवार को बिकवाली रही और सेंसेक्स व निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी असर पड़ा और इसमें दो फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
वीजा नीति पर अमेरिकी अदालत के फैसले से दो लाख भारतीय छात्रों को राहत
अमेरिका की एक अदालत ने अपने फैसले से करीब दो लाख भारतीयों छात्रों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने भारतीयों को वीजा नीति में फौरी राहत देने का आदेश दिया है। यह आदेश यूनाइटेड स्टेट सिटीजनशिप और इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) को वह प्रतिकूल नीति लागू करने से रोकता है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों (उनके आश्रित जैसे पति/पत्नी और बच्चे भी) के वहां रहने पर ‘गैरकानूनी उपस्थिति’ करार दिया जाता है।
पढ़ें पूरी खबर..
आज से होगा चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल एवं सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि भैरोंघाटी में पूरी रात भजन-कीर्तन किया जाता है।
पढ़ें पूरी खबर..
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी के एक साल के भीतर नहीं ले सकते तलाक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के एक साल के भीतर आपसी सहमति से तलाक का मुकदमा दाखिल नहीं किया जा सकता। विवाह अधिनियम की धारा 13 बी के तहत शादी के एक साल के बाद ही सहमति से तलाक हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर..