{"_id":"613ce07b8ebc3e608868d471","slug":"7-killed-and-9-injured-in-road-accidents-in-assam-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: एंबुलेंस और टेंपो की भिड़ंत में चार की मौत, दूसरे हादसे में गई दो लोगों की जान, नौ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: एंबुलेंस और टेंपो की भिड़ंत में चार की मौत, दूसरे हादसे में गई दो लोगों की जान, नौ घायल
Sat, 11 Sep 2021 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Sep 2021 10:29 PM IST
सार
असम में अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कामरूप (ग्रामीण) जिले के बैहाटा चरियाली में शुक्रवार देर रात टेंपो और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक समेत घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य दुर्घटना में एक वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई। घटना गोलपारा जिले के दुधनोई थाना क्षेत्र के अमजोंगा की है।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा अस्पताल में भर्ती है। वहीं, एक अन्य घटना में गुवाहाटी के सिलपुखुरी इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक अन्य स्कूटर सवार की मौत हो गई।