फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   69000 rupees duped from women on Prime Minister Employment Generation Programme loan in Mumbai

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर महिला से 69 हजार रुपये की ठगी, केस दर्ज

Wed, 25 Dec 2019 04:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 25 Dec 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
69000 rupees duped from women on Prime Minister Employment Generation Programme loan in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई में एक महिला से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के नाम पर 69 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बोरिवली (पश्चिम) की एक 45 वर्षीय महिला को धोखेबाजों ने केंद्र सरकार के अधिकारी बताते हुए 69 हजार रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन


ठगी करने वालों ने महिला को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के नाम पर 10 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर वो आगे चलकर लोन भरने में असमर्थ होती है तो लोन की कुल राशि में से उन्हें 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में 14 दिसंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता एक 41 वर्षीय व्यक्ति है जिसने आरोप लगाया है कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी से धोखेबाजों ने पैसे ठग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला को छह अक्तूबर को एक महिला का फोन आया जिसने कहा कि वह दिल्ली से बात कर रही है। महिला ने चार फीसदी ब्याज पर 10 लाख का लोन दिलाने की बात कही और की और लोन की राशि जमा न कर पाने पर 30 फीसदी छूट की बात बताई। फिर महिला ने पंजीकरण शुल्क के नाम पर आठ हजार रुपये देने को कहा, साथ में पीड़िता के पैन कार्ड और आधार कार्ड की प्रतियां मांगीं।

पंजीकरण शुल्क के रूप में आठ हजार रुपये लेने के बाद पीड़िता को लोन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए दिया गया। इसके बाद एक व्यक्ति ने महिला को फोन कर आगे की प्रक्रिया के लिए पैसे मांगे। आरोपियों ने इसी तरह पीड़िता से कुल 69,000 रुपये ठग लिए। 


महिला से ठगी करने के बाद आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर लिया। 20 अक्टूबर को महिला के पास एक बार फिर लोन के लिए फोन आया जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed