Mumbai: 69 साल के पति ने 56 साल की पत्नी पर फेंका तेजाब, अवैध संबंध रखने का था शक
पुलिस ने बताया कि मुंबई के सायन इलाके में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के बीच सोमवार देर रात कहासुनी हो गई। 69 साल के बुजुर्ग ने 56 साल की पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। अवैध संबंधों के शक में पति ने गुस्से में पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एक बुजुर्ग ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले में महिला मामूली रूप से घायल हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई के सायन इलाके में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के बीच सोमवार देर रात कहासुनी हो गई। 69 साल के बुजुर्ग ने 56 साल की पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। अवैध संबंधों के शक में पति ने गुस्से में पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल लाया गया है।
आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस का कहना है कि महिला मामूली रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।