कोरोना वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं 69 फीसदी भारतीय, यह है हिचकिचाहट की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोग खुशी-खुशी वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके दिल-ओ-दिमाग में टीकाकरण को लेकर हजारों सवाल हैं। यहां तक कि ऐसे लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए तैयार ही नहीं हैं। दरअसल, ऐसे लोगों की संख्या देश की कुल आबादी की 69 फीसदी है और यह खुलासा एक सर्वे में हुआ। लोगों ने इस सर्वे के दौरान अपनी हिचकिचाहट की वजह भी बताई।
सरकार कर चुकी ड्राई रन
गौरतलब है कि मोदी सरकार देशभर के 125 जिलों में तीन जनवरी को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन कर चुकी है। इस दौरान एंड-टु-एंड मॉक ड्रिल किया गया। हालांकि, इस दौरान काफी लोगों ने कोरोना का टीका लगवाने से हिचकिचाहट भी जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने कई तरह की चिंता जताई। बता दें कि इस सर्वे के दौरान देश के 224 जिलों में बसने वाले लोगों की करीब 18 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिलीं। जवाब देने वालों में 69% पुरुष थे, जबकि 31 फीसदी महिलाओं ने भी सर्वे में हिस्सा लिया। वहीं, 51 फीसदी लोग टियर 1 शहरों से, 31 फीसदी लोग टियर 2 शहरों से और 18 फीसदी लोग टियर 3-4 के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से थे।
इन टीकों पर लोगों को भरोसा
इस वजह से हिचकिचा रहे लोग
अब हम आपको बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से आखिर लोग हिचकिचा क्यों रहे हैं? लोकल सर्वे नामक कंपनी की ओर से किए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक, अब तक 69 प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार कर चुके हैं। दिसंबर 2020 के बाद ऐसे लोगों से जब जनवरी 2021 में बात की गई तो भी उन्होंने अपनी राय नहीं बदली। उनका कहना है कि वे वैक्सीन के दुष्परिणाम यानी साइड इफेक्ट को लेकर ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा भारत जैसे देश में जनसंख्या, बुनियादी ढांचा, आपूर्ति, वितरण के अलावा भंडारण और सामर्थ्य आदि मसलों को लेकर भी वे अभी वैक्सीन लगवाने के पक्ष में नहीं हैं।
बच्चों के टीकाकरण पर लोगों की राय
लोगों से पूछे गए ऐसे सवाल
- मैं एक स्वास्थ्यकर्मी या फ्रंटलाइन कार्यकर्ता हूं और सरकार के माध्यम से इसे प्राथमिकता पर पाऊंगा।
- वैक्सीन प्राप्त करने के लिए तीन से छह महीने इंतजार करेंगे।
- टीका लगवाने के लिए 6 से 12 महीने तक इंतजार करेंगे।
- साल 2022 में ही टीका लगवाएंगे।
- टीकाकरण नहीं कराएंगे।
- निजी हेल्थकेयर चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होते ही टीका लगवा लेंगे।
- किसी भी हेल्थ केयर चैनल के माध्यम से उपलब्ध होते ही टीका प्राप्त कर लेंगे।
- अभी कुछ नहीं कह सकते।