फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6000 health workers in the indian army got vaccinated, says Southern Army Commander Lt General CP Mohanty

सेना में 6,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगी वैक्सीन: लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती

Sun, 24 Jan 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 03:20 AM IST
विज्ञापन
6000 health workers in the indian army got vaccinated, says Southern Army Commander Lt General CP Mohanty
लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती - फोटो : ani

देश मे चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारा देश टीकाकरण अभियान में सबसे आगे रहा है। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, हमने अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। उनमें से लगभग 6,000 को अब तक टीका लगाया गया है।
विज्ञापन




16 जनवरी से देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू हो चुका है। 22 जनवरी तक को बीते छह दिनों में सर्वाधिक 2.33 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व अग्रिम पंक्ति के लोगों को वैक्सीन लगाए गए। 


भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान जोर पकड़ गया है। इसे मिलाकर कुल 10.40 लाख लोगों को छह दिन में टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें साइड इफेक्ट के 787 केस मिले हैं, लेकिन वैक्सीन से कोई अनहोनी नहीं हुई है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीके लगाने का काम हुआ। इस दौरान 187 लोगों में साइड इफेक्ट हुआ। देश में गंभीर साइड इफेक्ट के मामले सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed