फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   600 Israeli tourists returned from India to israel after hamas attack

जज्बा: कोई हनीमून से वापस आया तो कोई पढ़ाई छोड़कर लौटा इस्राइल, भारत से 600 इस्राइली पर्यटक लौटे वतन

Sat, 14 Oct 2023 05:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 05:41 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में एक टेक कंपनी में काम करने वाले 24 वर्षीय श्टाइनर ने कहा, हर कोई लौट रहा है। किसी ने भी इन्कार नहीं किया है। लिथुआनिया में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय निमरोद नेदान ने कहा, जब देश को जरूरत है, तो मैं यहां बैठकर डॉक्टरी नहीं पढ़ सकता।

विज्ञापन
600 Israeli tourists returned from India to israel after hamas attack
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

हमास के हमले के बाद इस्राइल की एक अपील पर लोग दूसरे देशों से छुट्टियां बीच में छोड़कर भी घर लौट रहे हैं। इनमें से कुछ हनीमून पर थे तो कुछ विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं। कई तो विदेश में बस गए थे लेकिन युद्ध के बाद वापस अपने देश आ रहे हैं। 

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से स्वदेश लौटे 
न्यूयॉर्क में एक टेक कंपनी में काम करने वाले 24 वर्षीय श्टाइनर ने कहा, हर कोई लौट रहा है। किसी ने भी इन्कार नहीं किया है। लिथुआनिया में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय निमरोद नेदान ने कहा, जब देश को जरूरत है, तो मैं यहां बैठकर डॉक्टरी नहीं पढ़ सकता। उधर, फलस्तीन से लड़ाई के बीच वतन की रक्षा के लिए करीब 600 इस्राइली पर्यटक हिमाचल प्रदेश से स्वदेश लौट गए। 6 से 8 अक्तूबर तक मनाए गए सिमचट तोराह उत्सव के लिए अधिकतर इस्राइली पार्वती घाटी के कसोल में जमा हुए थे। 

विज्ञापन

प्रोफेसर ने लगाई पत्नी की इस्राइल से सुरक्षित वापसी की गुहार
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रमेश ने इस्राइल में फंसी अपनी पत्नी डॉ. राधिका की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। रमेश ने बताया कि राधिका दो महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इस्राइल गई थीं। वहां जारी संघर्ष के चलते वह संकट में फंस गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed