फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   60 taken in custody for participating in a rave party during lockdown hours in Telangana

तेलंगाना: लॉकडाउन के दौरान रेव पार्टी, 25 महिलाओं समेत 60 हिरासत में लिए गए

Sun, 13 Jun 2021 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Jun 2021 04:54 PM IST
सार

तेलंगाना में लॉकडाउन के दौरान हो रही एक पार्टी में शामिल 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 25 महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
60 taken in custody for participating in a rave party during lockdown hours in Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में लॉकडाउन अवधि के दौरान रेव पार्टी करते 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डीसीपी शम्साबाद ने बताया कि ये पार्टी एक आईटी कर्मचारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित की थी। लॉकडाउन के दौरान हो रही इस पार्टी में शामिल 25 महिलाओं समेत कुल 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

 
शमशाबाद के डीसीपी ने बताया कि एक अन्य घटना में  संगारेड्डी जिले के पाटनचेरु इलाके में एक व्यवसायी और उसके तीन सहयोगियों द्वारा एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिस होमगार्ड कनकिया एक मामले के सिलसिले में देवीलाल नाम के एक व्यापारी को नोटिस देने गया था। इस दौरान व्यवसायी और उसके तीन सहयोगियों ने कथित तौर पर पुलिस होमगार्ड की पिटाई की, उसका आईडी कार्ड फेंक दिया और उसे बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी और उसके तीन साथियों को दबोच लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed