फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 wagons carrying onions sent to Manipur from Maharashtra

Manipur Violence: हिंसा के बीच मणिपुर में प्याज की भी कमी, महाराष्ट्र से ट्रेन में भरकर भेजे गए

Tue, 25 Jul 2023 01:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मणिपुर में मौजूदा हालातों को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने रविवार को मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी राज्य में आवश्यक वस्तुओं से भरी पहली मालगाड़ी भेजी। 

विज्ञापन
6 wagons carrying onions sent to Manipur from Maharashtra
मणिपुर में प्याज की भी कमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में तनाव की स्थिति है। ऐसे में राज्य की मदद करने के लिए मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के नासिक जिले के मनमाड से रेलगाड़ी के छह डिब्बों में प्याज से भरकर मणिपुर भेजा है। सीआर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पहली मालगाड़ी रविवार को भेजी
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मणिपुर में मौजूदा हालातों को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने रविवार को मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी राज्य में आवश्यक वस्तुओं से भरी पहली मालगाड़ी भेजी। मालगाड़ी सोमवार को गुवाहाटी से मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के खोंगसांग रेलवे स्टेशन पहुंची। 

विज्ञापन

22 डिब्बों में से छह डिब्बे पहुंचे
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने कहा कि रविवार को असम में गुवाहाटी के पास स्थित चांगसारी स्टेशन भेजने के लिए नासिक के मनमाड स्टेशन के पास अंकाई गुड्स शेड में 22 डिब्बों में प्याज भरा गया था। इनमें से छह डिब्बों को मणिपुर के खोंगसांग स्टेशन के लिए भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान भी भेजे
अधिकारी ने कहा कि एक स्थानीय व्यापारी ने अंकाई से खोंगसांग तक डिब्बे बुक किए थे। प्याज से लदी ट्रेन अंकाई गुड्स शेड से कुल 2,801 किलोमीटर की दूरी तय करके सोमवार शाम को खोंगसांग पहुंची। वहीं, रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 22 डिब्बों के चांगसारी स्टेशन पहुंचने के बाद, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने प्याज से भरे छह डिब्बों को अलग कर दिया था और उन्हें एक अन्य मालगाड़ी से जोड़ दिया, जो आलू, चीनी और अन्य तेजी से चलने वाले उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) जैसी विभिन्न आवश्यक वस्तुओं को मणिपुर ले जा रही थी।

यह है मामला

गौरतलब है, मणिपुर में 3 मई को भड़की जातीय हिंसा में अब तक करीब 160 लोगों की जान जा चुकी है और कई हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दरअसल, मणिपुर का मेइती समुदाय उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। इसके खिलाफ तीन मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया, जिसके बाद राज्य में हिंसा शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed