फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 relatives of Andhra Pradesh MLA die in car accident in US

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विधायक के छह रिश्तेदारों की अमेरिका में मौत, टेक्सास में हादसे का हुए शिकार

Thu, 28 Dec 2023 12:01 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमालापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमालापुरम Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 12:01 AM IST
सार

विधायक पी वेंकट सतीश कुमार ने बताया कि कार में सात लोग यात्रा कर रहे थे। उनकी कार टेक्सास के क्लेबर्न शहर में राजमार्ग 67 पर एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोग सवार थे।

विज्ञापन
6 relatives of Andhra Pradesh MLA die in car accident in US
आंध्र प्रदेश के विधायक के छह रिश्तेदारों की अमेरिका में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में छह भारतीयों की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। सभी मृतक आंध्र प्रदेश के विधायक पी वेंकट सतीश कुमार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और राज्य के कोनसीमा जिले के अमलापुरम कस्बे के निवासी थे, जिनकी पहचान पी नागेश्वर राव, सीता महालक्ष्मी, नवीना, कृतिक, निशिता के रूप में हुई है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति शामिल था जो कि परिवार का ही रिश्तेदार है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि कार में सात लोग यात्रा कर रहे थे। उनकी कार टेक्सास के क्लेबर्न शहर में राजमार्ग 67 पर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति लोकेश को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में दुर्घटना में शामिल लोगों के नाम का खुलासा किए बिना कहा गया है कि ट्रक में दो लोग सवार थे जो घायल भी हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि ट्रक में खराबी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने आगे बताया, 'मेरे चाचा, चाची, उनकी बेटी, दो पोते-पोतियां और एक अन्य रिश्तेदार की इस दुर्घटना में मौत हो गई। टक्कर मारने वाले ट्रक को एक 17 वर्षीय अमेरिकी लड़का चला रहा था।' अमेरिकी समय के अनुसार दुर्घटना मंगलवार शाम 4 बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मेरे छह रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रिसमस की छुट्टियों पर आए थे टेक्सास
यह परिवार जॉर्जिया राज्य के अटलांटा से यात्रा करके क्रिसमस की छुट्टियों के लिए टेक्सास में अपने रिश्तेदार विशाल के घर गया था। कुमार ने कहा, वे एक चिड़ियाघर पार्क गए और लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।


कौन हैं पी वेंकट सतीश कुमार
विधायक के अनुसार, तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) छह मृत व्यक्तियों के शवों को वापस लाने में सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया कि  नागेश्वर राव उनके पिता पी सत्या राव के छोटे भाई थे। नागेश्वर राव की बेटी, जिसकी भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई, वह अटलांटा की रहने वाली थी। बता दें कि कुमार दो बार के विधायक हैं जो अब आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed