फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 dead bodies and Remains Of 7 Others Found In Arunachal Pradesh after An-32 Crash

एएन-32 विमान हादसा: अरुणाचल प्रदेश में मिले छह लोगों के शव और सात लोगों के अवशेष 

Thu, 20 Jun 2019 12:51 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
6 dead bodies and Remains Of 7 Others Found In Arunachal Pradesh after An-32 Crash
debris an-32 - फोटो : social media

असम के जोरहट से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में क्रैश हुए वायुसेना के विमान एएन-32 में सवार 13 लोगों में से छह लोगों के शव बरामद हो गए हैं, जबकि बाकी सात लोगों के शरीर के पार्थिव अवशेष भी मिले हैं। शवों और अवशेषों को जोरहट लाने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम ठीक रहा तभी ऐसा संभव हो पाएगा। 

विज्ञापन


मालूम हो कि तीन जून की दोपहर एएन-32 विमान ने असम के जोरहट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के आधे घंटे के अंदर विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था और उसके बाद से विमान का कुछ पता नहीं चल पाया था। विमान में पायलट सहित कुल 13 लोग सवार थे। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा जिस स्थान पर मिला था, वह अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 के उड़ान मार्ग से करीब 15-20 किलोमीटर उत्तर की ओर है। वायुसेना के बयान के अनुसार, 12,000 फीट पर एक छोटे से गांव लिपो के पास विमान का मलबा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीपो गांव के घने जगंलों में विमान का मलबा मिलने के बाद वायुसेना ने इसकी तस्वीर जारी की थी। दुर्गम पहाड़ी इलाके से विमान के दुर्घटनाग्रस्त स्थल की जो तस्वीर में मलबा बिखरा हुआ और आसपास के पेड़ जले हुए दिख रहे थे। जिससे यह आशंका जताई गई थी कि विमान के क्रैश होने के बाद इन पेड़ों में आग लगी होगी।

एएन-32 विमान हादसे के शहीद 

6 dead bodies and Remains Of 7 Others Found In Arunachal Pradesh after An-32 Crash
सैंड आर्ट के जरिए एएन-32 विमान हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि देता कलाकार(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • विंग कमांडर जीएम चार्ल्स
  • स्कवाड्रन लीडर एच विनोद
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर थापा
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए तंवर
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मोहंती
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमके गर्ग
  • वारंट ऑफिसर केके मिश्रा
  • सार्जेंट अनूप कुमार
  • कॉरपोरल शेरिन
  • लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन एसके सिंह
  • लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन पंकज
  • नॉन कॉम्बैंटेट (ई) पुतली
  • नॉन कॉम्बैंटेट (सी) राजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed