{"_id":"63b96aca4f73f76af81e928e","slug":"59-women-attack-on-man-in-kerala-for-circulating-morphed-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में 59 महिलाओं ने पुरुष पर किया हमला, गलत फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर हुआ बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में 59 महिलाओं ने पुरुष पर किया हमला, गलत फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर हुआ बवाल
Sat, 07 Jan 2023 06:21 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, त्रिशूर
पीटीआई, त्रिशूर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:21 PM IST
सार
महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जिसमें वह आदमी को घसीटते हुए और बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कुछ महिलाओं को उन पर लाठी से हमला करते भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के त्रिशूर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 59 महिलाओं के समूह ने एक शख्स को बुरी तरह पीटा, युवक का इलाज अभी भी एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का नाम शाजी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले पर जानकारी दी कि महिलाओं ने युवक पर सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटोशॉप्ड तस्वीरें डालने का आरोप लगाया जिसके बाद उसके साथ यह घटना हुई। आरोपी त्रिशूर स्थित एक आध्यात्मिक रिट्रीट सेंटर की सदस्य हैं। उन्होंने शाजी पर उस समय हमला किया जब वह गुरुवार शाम को एक कार में पांच अन्य लोगों के साथ कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जिसमें वह आदमी को घसीटते हुए और बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कुछ महिलाओं को उन पर लाठी से हमला करते भी देखा जा सकता है। इस हमले में शाजी के गाड़ी का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने बताया कि पास के मुरियाद के रहने वाले शाजी का अभी भी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हमले के बारे में पुलिस ने बताया कि व्यक्ति और उसके परिवार ने हाल ही में रिट्रीट सेंटर से अपना नाता तोड़ लिया था। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय कार में पीड़ित के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी थे। यह घटना सेंटर परिसर के बाहर हुई थी। घटना में परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं हैं।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, महिलाओं ने इस गलतफहमी के चलते उस पर हमला किया कि उसने रिट्रीट सेंटर से संबंधित एक महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीरों को प्रसारित किया था। आरोपियों के खिलाफ आईपीएस की कई धाराओं में आरोप लगे थे। 11 आरोपी महिलाओं को पहले ही रिमांड पर लिया गया और वियूर महिला जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।