फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   58 percent MLAs of Maharashtra have criminal cases, maximum from BJP, says ADR report

महाराष्ट्र के 58 फीसदी विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे, सबसे अधिक भाजपा के : एडीआर रिपोर्ट

Fri, 18 Oct 2019 05:28 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 18 Oct 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
58 percent MLAs of Maharashtra have criminal cases, maximum from BJP, says ADR report
ADR Report - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के कुल 275 विधायकों में से 158 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से 110 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे जबकि, तीन विधायकों के खिलाफ हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा 14 विधायकों पर हत्या का प्रयास करने का मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के विधायकों पर सबसे अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा के 72, शिवसेना के 46 और कांग्रेस के 14 विधायकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कुल 158 विधायकों में से 87 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। अगर पार्टी के अनुसार देखा जाए तो सबसे अमीर भाजपा के विधायक हैं।

महाराष्ट्र में भाजपा के 117 विधायक हैं जिसमें से 99 करोड़पति हैं, वहीं शिवसेना के 61 विधायकों में से 51 करोड़पति हैं। एनसीपी के 39 विधायकों में से 37 करोड़पति हैं वहीं कांग्रेस के 40 विधायकों में से 36 करोड़पति हैं। छह निर्दलीय विधायकों में से पांच विधायक करोड़पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के तीन सबसे अमीर विधायकों में दो विधायक भाजपा से जबकि एक समाजवादी पार्टी से हैं। मालाबार हिल विधानसभा से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास 198 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी हैं। उनके पास 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर भाजपा के जगदीश तुकाराम मुलिक हैं जिनके पास 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed