{"_id":"5b9845e1867a557e84648fc5","slug":"57-people-killed-after-falling-in-bus-valley-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : बस के घाटी में गिरने से 57 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : बस के घाटी में गिरने से 57 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक बस के घाटी में गिरने से 57 यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 36 महिलाएं, पांच बच्चे व हनुमान मंदिर से लौट रहे कुछ श्रद्धालु शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राव ने सभी मृतकों के परिवार वाले को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है।
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल जा रही थी। इस दौरान शानिवारापेट गांव के नजदीक घाट रोड से फिसल कर घाटी में गिर गई। घायलों को जगतियाल और पड़ोस के करीमनगर जिला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जगतियाल के जिला क्लेक्टर ए. शरत ने फोन पर बताया, ‘दुर्घटना सुबह 11:45 बजे से 12 बजे की बीच हुई’। हादसे में 51 वर्षीय बस ड्राइवर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोड़ पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज मोड़ पर स्पीड अधिक होने का ड्राइवर का बस पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। बस के अचानक तेज गति से मुड़ने के कारण एक तरफ के यात्री अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ गिर पड़े। इस कारण बस का नियंत्रण बिगड़ गया। कई लोगों की मौत दम घुटने के कारण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद कई कार व अन्य वाहन सवारों ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया।