फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   56 thousand ventilators were given and only 42000 are running, there may be a problem in India

सूरतेहाल : पीएम राहत कोष से मिले 56 हजार वेंटिलेटर, चालू सिर्फ 42000, आ सकती है दिक्कत 

Mon, 12 Jul 2021 05:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Jul 2021 05:54 AM IST
सार

  • अब तक 56,000 से ज्यादा वेंटीलेटर आवंटित किए गए हैं
  • 24 फीसदी वेंटिलेटर अब भी मरीजों को उपलब्ध नहीं, कई वेंटिलेटर चालू होने के बाद हुए बंद, यूपी को मिले 6,000
  • आठ अलग-अलग कंपनियों के जरिए 59,873 वेंटिलेटर की खरीदी हुई

विज्ञापन
56 thousand ventilators were given and only 42000 are running, there may be a problem in India
Ventilator - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के अलावा गंभीर चिकित्सकीय सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


पिछले साल प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए इन वेंटिलेटर का आवंटन भी किया गया। जिसके चलते अब तक 56,000 से ज्यादा वेंटीलेटर आवंटित किए गए हैं, लेकिन इनमें से चालू हालत में अभी केवल 42,000 वेंटिलेटर है।
विज्ञापन


बाकी अभी सील के पैक अस्पताल में पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं या फिर खरीदी की प्रक्रिया में है। वह लक्ष्य की तुलना में 24 फीसदी 70 फीसदी अभी भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हुए हैं। सिर्फ यूपी को 6000 से अधिक आवंटित हुए हैं लेकिन इनमें से 4258 ही मरीजों को उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दूसरी लहर में ऑक्सीजन बेड के अलावा आईसीयू, वेंटीलेटर की भारी कमी देखने को मिली थी। पहली बार लहर के दौरान जब मामले सामने आए थे। तब सरकार ने अनुमान लगाया था कि शायद अधिक जरूरत न पड़े, लेकिन अलग-अलग म्यूटेशन होने के बाद स्थिति भयावह हुई। अगर पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए तो तीसरी लहर में दिक्कत आएगी।

50 हजार पीएम राहत कोष से खरीदें 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में जानकारी दी है कि आठ अलग-अलग कंपनियों के जरिए 59873 वेंटिलेटर की खरीदी हुई है। जिनमें से 56,043 वेंटिलेटर आवंटन की प्रक्रिया में हैं। इन 56,043 में से 47,130 वेंटिलेटर ही अब तक आवंटित हुए हैं जिनमें 42,419 अभी चालू स्थिति में है। 59,873 में से 50,000 लीटर सरकार ने प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए खरीदे हैं।


1.23 करोड़ रेमडेसेविर इंजेक्शन राज्यों को दिए गए 
आरटीआई कार्यकर्ता चंडीगढ़ निवासी राम कुमार गर्ग को मंत्रालय ने बताया कि अब तक केंद्र की ओर से 422.79 लाख मास्क आवंटित किए गए हैं। जबकि 176.91 लाख पीपीई किट और 1.23 करोड़ रेमडेसेविर राज्यों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अस्पतालों के स्तर पर वेंटीलेटर के चालू होने या वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। राज्यों को वेंटिलेटर आवंटित किए जाते हैं जहां से अस्पतालों को दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed