फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   56 CRPF personnel died of cancer last year

सीआरपीएफ के 56 कर्मियों की पिछले साल कैंसर से मौत, बल ने उठाए कड़े कदम

Wed, 05 Feb 2020 05:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Feb 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
56 CRPF personnel died of cancer last year
सीआरपीएफ - फोटो : पीटीआई

पिछले साल देश के अग्रणी अंदरूनी सुरक्षा बल सीआरपीएफ के 56 कर्मियों की कैंसर से मौत हो गई और फिलहाल उसके अन्य 179 कर्मी भी इस बीमारी की गिरफ्त में हैं। इस अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस आंकड़े से सवा तीन लाख कर्मियों वाले दुनिया के इस सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने अपने कर्मियों के परिवारों को पूरी गंभीरता से वार्षिक मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह दी है और कहा है कि बीमारी का जल्द पता चलना ही इस समस्या का सफाया करने का एकमात्र उपाय है। 
विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रवक्ता ने कहा कि बल ने पिछले साल कैंसर से अपने 56 कर्मी गंवाएं और फिलहाल 179 कर्मी उसकी चपेट में है और उनका देश के 37 अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि वैसे यह आंकड़ा बल के कर्मियों की कुल संख्या की तुलना में बहुत कम लग सकता है लेकिन कोशिश यह की जा रही है कि किसी भी कर्मी को यह रोग हो ही नहीं।

इस अर्धसैनिक बल में कर्मियों को जीवनशैली प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाने, उपयुक्त आहार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और नियमित योग करने जैसे बातों की सीख देने के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।


उन्होंने कहा, ऐसे मरीजों कों केयरटेकर की सुविधा देना और उन्हें कैंसर के प्रति संवेदनशील बनाना ही कैंसर से लड़ने की रणनीति है। 

सीआरपीएफ ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एनजीओ ‘कैस सपोर्ट’ के साथ मिलकर रविवार को यहां ‘वाक फार लाईफ’ का आयोजन भी किया है जिसमें बल के प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने हिस्सा लिया। सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed