फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   55 year old woman killed in tiger attack in Maharashtra

Maharashtra: बाघ के हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत, पति लापता

Tue, 24 May 2022 09:58 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 May 2022 09:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को एक बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति लापता है।

विज्ञापन
55 year old woman killed in tiger attack in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को एक बाघ ने 55 वर्षीय मीना जंबुलकर को मार डाला। जबकि उसका पति लापता है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षण (चंद्रपुर सर्कल) प्रकाश लोंकर ने बताया कि घटना नागभिड़ रेंज के कंपार्टमेंट 34 में हुई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बाघ ने हमला तब किया जब मीना जंबुलकर अपने पति विकास के साथ तेंदूपत्ता तोड़ रही थी। बाघ पहले से घात लगाए बैठा था। हमले में मीना जंबुलकर की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति चेमूर तहसील के केवड़ा गांव के रहने वाले हैं। बाघ के हमले के बाद से मीना जंबुलकर का पति लापता है। हमने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन शाम होने के बाद तलाश बंद करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed