बीएसएफ के 55 जवान कोरोना संक्रमित, शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने आए 124 कर्मियों का हुआ था टेस्ट
सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ में इन दिनों तकरीबन सभी यूनिटों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें कर्मियों की दौड़ भाग कराई जाती है। यूनिट नंबर 120, 03, 138, 74, 166, 164, 200, 191, 28, 86, 34 व 130 सहित कई जगहों से जवान इस परीक्षा के लिए पहुंचे थे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल के 55 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी जवान, बल की उस टोली का हिस्सा थे, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) पर पहुंची थी। जिला अस्पताल चुराचांदपुर के डॉक्टरों ने 124 जवानों और उनके परिजनों की जांच की है। इन सभी जवानों का कोरोना टेस्ट 29 जुलाई को किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ में इन दिनों तकरीबन सभी यूनिटों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें कर्मियों की दौड़ भाग कराई जाती है। यूनिट नंबर 120, 03, 138, 74, 166, 164, 200, 191, 28, 86, 34 व 130 सहित कई जगहों से जवान इस परीक्षा के लिए पहुंचे थे।
परीक्षा में शामिल होने से पहले जवानों का मेडिकल कराया गया। इसमें कई जवान ऐसे मिले, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जिला अस्पताल को सूचित किया गया। डॉक्टरों की टीम ने पाया कि यहां तो बहुत से जवान कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।
ऐसे में अनेक जवानों को अस्पताल में बुलाया गया। वहां पर 124 जवानों का टेस्ट किया गया, तो उनमें से 55 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सिपाही, हवलदार, एएसआई व एसआई शामिल हैं। इस मामले में बल के पीआरओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।