फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   51 percent male among corona infected and 11 percent of these people lost their lives

coronavirus: कोरोना संक्रमितों में 51 प्रतिशत पुरुष, इसमें से 11 फीसदी की गई जान

Wed, 30 Dec 2020 06:16 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Dec 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
51 percent male among corona infected and 11 percent of these people lost their lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस अब तक देश में एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इन संक्रमित हो कि अगर आयु व स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा 51 फीसदी संक्रमित मरीज युवा पुरुष हैं जिनमें कोरोना से मृत्यु दर 11 फीसदी दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में अब तक सामने आए संख्या में तो में 63 फीसदी पुरुष हैं जबकि 37 फीसदी महिलाएं मिली हैं।

विज्ञापन


अगर आयु में देखे तो 17 वर्ष से कम के 8 फीसदी मरीज मिल चुके हैं। जबकि 13 फीसदी मरीजों की आयु 18 से 25 और 39 फीसदी मरीजों की आयु 26 से 44 वर्ष दर्ज की गई है। इन दोनों ही वर्गों को आपस में जोड़कर देखें तो देश में करीब 51 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीज युवा पुरुष हैं। वहीं 45 से 60 और 60 से अधिक आयु वर्ग में क्रमश: 26 और 14 फीसदी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में 70 प्रतिशत पुरुष
कोरोना से अब तक करीब 1.48 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 70 प्रतिशत पुरुष और 30 प्रतिशत महिलाएं थीं। 17 वर्ष या उससे कम आयु के मरीजों में मृत्यु दर एक फीसदी दर्ज की गई है जबकि 18 से 44 वर्ष तक की आयु में मृत्यु दर 13 फीसदी मिली है। 45 से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के क्रमशः 33 और 55 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed