{"_id":"5c31bb6cbdec2256a6313311","slug":"5000-kg-khichdi-being-cooked-for-bjp-bhim-mahasangam-vijay-sankalp-rally-in-ram-leela","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का नाम लेकर हमारी खिचड़ी का स्वाद खराब मत करो: मनोज तिवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का नाम लेकर हमारी खिचड़ी का स्वाद खराब मत करो: मनोज तिवारी
Sun, 06 Jan 2019 01:55 PM IST
यशवीर सिंह
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की समरसता खिचड़ी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले लोकसभा चुनाव में दलित वोटरों को अपने पाले में खींचने के लिए भाजपा आज रामलीला मैदान में समरसता खिचड़ी पका रही है। 5000 किलो सामग्री की समरसता खिचड़ी पकाते हुए भाजपा का उद्देश्य एक बार में एक ही बर्तन में सबसे अधिक मात्रा में भोजन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना भी है। इस मौके पर पहुंचे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी का नाम लेकर उनकी खिचड़ी का स्वाद खराब मत कीजिये।
विज्ञापन
तिवारी का यह जवाब इस सवाल के बाद आया कि क्या समरसता की खिचड़ी से वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी कोई सन्देश देना चाहेंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि समरसता खिचड़ी के माध्यम से भाजपा समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश दे रही है। हम इस कार्यक्रम के जरिये दलित समाज के लोगों तक उन सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाना चाह रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की भलाई के लिए उठाया है।
विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान में खिचड़ी बनाने वाले शेफ विष्णु मनोहर का दावा है कि हम इसके जरिये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। यह भोजन 40 से 50 हजार लोगों के लिए पर्याप्त होगा। फिलहाल कार्यक्रम शुरू होने के दो घंटे बाद तक रामलीला मैदान में लगभग दस हजार लोग उपस्थित हैं। मैदान में लोगों की कम उपस्थिति के बारे में टिप्पणी करते हुए भाजपा के एक नेता ने कहा कि आज सुबह दिल्ली में हुई बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है जिसके कारण कुछ असुविधा हुई है। लेकिन समय के साथ लोग आते जा रहे हैं और संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विष्णु मनोहर के मुताबिक इस भोजन को पकाने में उनकी टीम के आठ लोग उनकी मदद कर रहे हैं। लेकिन भोजन पकाते समय केवल दो लोग ही इसमें शामिल हो सकते हैं। 5000 किलो की खिचड़ी बनाने के लिए उन्होंने विशेष बर्तन पुणे के इंजीनियर नीलेश से बनवाया है। एलपीजी गैस से भोजन पकाने वाले इस बर्तन का वजन लगभग 850 किलो है जो विशेष स्टील का बनाया गया है। इसकी कीमत 4.5 लाख रुपए आयी थी। विष्णु मनोहर इसके पहले नागपुर में 3000 किलो की खिचड़ी बनाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। पांच हजार किलो की खिचड़ी में लगभग एक हजार किलो अनाज, एक हजार लीटर पानी, 500 किलो सब्जी, लगभग 225 किलो मसाले और 500 लीटर शुद्ध देशी घी का उपयोग हो रहा है।