{"_id":"647cfab4c7138f8b38016813","slug":"500-new-jobs-will-be-created-in-each-constituency-sikkim-chief-minister-prem-singh-tamang-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: 16 हजार नए रोजगार सृजित करेगी सिक्किम सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: 16 हजार नए रोजगार सृजित करेगी सिक्किम सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
सार
पश्चिमी सिक्किम में श्रीबदम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में कैंसर के मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
विस्तार
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य की सभी 32 विधानसभा क्षेत्रों में 16 हजार नए रोजगार सृजित करेगी।
पश्चिमी सिक्किम में श्रीबदम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि राज्य में कैंसर के मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी जाएंगी। तमांग ने कहा कि राज्य सरकार ने 17.52 लाख रुपये की लागत से 11000 घरों के निर्माण को भी मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस 108 सरकारी स्कूल बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच खेल के मैदानों के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में जल्द ही वृद्धि की जाएगी।