फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   500 crores raised in Mumbai to bring down Gehlot government, Congress leader alleges

गहलोत सरकार गिराने के लिए मुंबई में जुटाए गए 500 करोड़, कांग्रेस नेता का आरोप

Fri, 17 Jul 2020 08:44 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jul 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
500 crores raised in Mumbai to bring down Gehlot government, Congress leader alleges
बीजेपी कांग्रेस

राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए मुंबई से 500 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। इस बात की सूचना मैंने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी दी है।

विज्ञापन


सावंत ने शुक्रवार को कहा कि मुझे पुख्ता जानकारी मिली है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने में जुटी भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करना चाहती है। इसके लिए मुंबई से पैसे जुटाए गए हैं। 
विज्ञापन


सावंत ने बताया कि मुझे इसकी सूचना मिली है कि महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को पैसे जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी और मुंबई के उद्योगपतियों-बिल्डरों से करीब 500 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने राज्य के गृहमंत्री देशमुख से इस मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सावंत ने कहा कि भाजपा लगातार विपक्षी दलों की सरकार गिराने के लिए अनैतिक हथकंडे अपना रही है। इससे पहले कनार्टक की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं का इस्तेमाल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed