लड़ेंगे कोरोना से: 50 फीसदी पात्र आबादी को लगी टीके की पहली खुराक, हासिल किया मील का पत्थर
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण को लेकर भारत ने गुरुवार को एक अहम मील का पत्थर पार कर लिया। देश में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी के 50 फीसदी हिस्से को टीकाकरण की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
विस्तार
देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए पात्र आबादी के आधे हिस्से को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'भारत ने अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया है! 50 फीसदी पात्र जनसंख्या को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।'
India achieves unprecedented milestone!
5️⃣0️⃣% of the eligible population inoculated with the first dose of #COVID19 vaccine.विज्ञापन
Keep it up India 👏
Let us fight Corona 💪🏼 pic.twitter.com/O6ufYrnUnO — Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 26, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार शाम 7 बजे तक लगभग 67 लाख 87 हजार 305 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। दिन की अंतिम रिपोर्ट में यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। देश में अब तक 61 करोड़ 10 लाख 43 हजार 573 लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।