फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 men blackmailed over sex videos, Bengaluru Police busts racket

Honey Trap: अश्लील वीडियो बनाकर 50 से अधिक पुरुषों को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 18 Aug 2023 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

मुख्य संदिग्ध नेहा उर्फ मेहर अपने तीन साथियों के साथ कथित तौर पर एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़ितों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। यह गिरोह पीड़ितो को ब्लैकमेल करने के लिए गलत कामों का वीडियो बना लेता था।

विज्ञापन
50 men blackmailed over sex videos, Bengaluru Police busts racket
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक पुलिस ने बंगलूरू में अश्लील कामों से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, एक महिला पुरुषों को हनीट्रैप में फंसाती थी और उनसे भारी मात्रा में पैसे वसूलती थी। इसी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी महिला पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन

ऐसे पीड़ितों को फंसाते थे
मुख्य संदिग्ध नेहा उर्फ मेहर अपने तीन साथियों के साथ कथित तौर पर एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़ितों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। बाद में शारीरिक संबंध बनाने के लिए घर पर बुलाती थी। यह गिरोह संबंध बनाते समय वीडियो बना लेता था। बाद में पीड़ितों को धमकी देता था। 

विज्ञापन

इतने लाख जुटाए रुपये
गिरोह पीड़ितों से मेहर से शादी करने और इस्लाम अपना लेने के लिए कहता था। जब पीड़ित इससे मना कर देते तो रुपये देने की मांग करता था। ऐसे कई लोगों को धमकी देकर गिरोह ने करीब 35 लाख रुपये से अधिक जुटा लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन को दबोचा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह डेढ़ साल से अधिक समय से लोगों को निशाना बना रहा था। अभी तक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मेहर अभी फरार है। उसकी लोकेशन मुंबई बताई गई है। गिरोह से अब तक कुल 60,000 रुपये बरामद किए गए हैं।


जांच अधिकारी का कहना है कि इस जाल का शिकार 50 से अधिक पुरुष हुए हैं। बता दें, मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित ने गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुटेनहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed