{"_id":"5b3d17834f1c1b07278b4912","slug":"50-kailash-mansarovar-pilgrims-safe-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से एयरलिफ्ट किए गए 350 कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्री, दूतावास ने जारी किए हॉट लाइन नंबर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल से एयरलिफ्ट किए गए 350 कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्री, दूतावास ने जारी किए हॉट लाइन नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के चलते नेपाल के कई इलाकों में फंसे कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। भारत सरकार नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उच्चस्तर पर प्रयास कर रही है। इस क्रम में बुधवार को 119 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल कर सिमिकोट से सुरखेत पहुंचाने में सफलता मिलीहै । इससे पहले 230 लोगों को सुरिक्षत स्थान पर पहुँचाया जा सका था। अब हिल्सा और सिमिकोट से भी लोगों को निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी करते हुए बताया है कि दूतावास नेपालगंज-सिमिकोट-हिलसा सेक्टर के हालातों पर नजर बनाए हुए है और वहां मौजूद सभी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
दूतावास ने बताया कि 5 उड़ानों और नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर्स ने 3 बार उड़ान भर कर 119 और लोगों को सिमिकोट से सुरखेत सुरक्षित पहुंचाया है, जिन्हें बस के जरिए सुरखेत से नेपालगंज तक पहुंचाया गया है। वहीं बुधवार को हिल्सा और सिमिकोट के बीच हेलीकॉप्टरों ने 35 उड़ानें भर कर वहां से तकरीबन 200 लोगों को सुरक्षित निकाला है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि नेपाल में भारतीय दूतावास ने बताया है कि 525 तीर्थयात्री सिमीकोट, 550 हिल्सा और अन्य 500 तीर्थ यात्री तिब्बती क्षेत्र में फंसे हुए हैं। अभी तक 1575 तीर्थयात्रियों में से 346 लोगों को बचाया लिया है। इसके अलावा दो लोगों की मौत हो गई, जिनके शवों को भी भारत भेजने की तैयारी है।
भारतीय दूतावास ने बताया कि केरल के 56 वर्षीय नारायणम लीला की मृत्यु सिमिकोट में ऊंचाई से जुड़ी बिमारी और आंध्र प्रदेश की सत्या लक्ष्मी की मौत तिब्बत में दिल का दौरा पड़ने से हुई।
हिलसा में बुनियादी ढांचे की कमी के चलते बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही थीं, वहीं सिमीकोट में बोर्डिंग, आवास, संचार और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ये है हॉट लाइन नंबर
नेपाल में भारतीय दूतावास ने तीर्थयात्रियों और उनके परिवार के लिए हॉट लाइन नंबर जारी किए है। ये नंबर हैः 977-9851107006,+977-9851155007,+977-9851107021, +977-9818832398।
इसके अलावा दूतावास ने अन्य भाषाओं में भी जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं जोकि इस प्रकार हैः- कन्नड़- +977-9823672371, तेलुगु- +977-9808082292, तमिल- +977-9808500642, मलयालम- +977-9808500644