फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 chartered planes to ferry vvips to nagpur for gadkari daughters wedding

गडकरी की बेटी की शादी आज, 50 चार्टर्ड प्लेन की खबरों को बताया भ्रामक

Sun, 04 Dec 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
50 chartered planes to ferry vvips to nagpur for gadkari daughters wedding
- फोटो : getty images
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बेटी के विवाह समारोह में रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और प्रकाश जावडेकर तथा मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और रतन टाटा और शिव सेना के प्रमुख उद्भव ठाकरे समेत कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में रविवार को नागपुर में 10,000 से ज्यादा अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस लिहाज से नागपुर में शाम को करीब  50 चार्टर्ड प्लेन करीब-करीब एक साथ बारी-बारी से लैंड करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच नितिन गडकरी के ऑफिस ने शादी में वीआईपीज के आने जाने के लिए 50 चार्टर्ड फ्लाइट की खबरों को भ्रामक और गलत बताया है। एटीसी नागपुर एयरपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में सिर्फ 10 नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स नागपुर एयरपोर्ट पर उतरी हैं। 
विज्ञापन


गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी की शादी अमेरिका में फेसबुक के साथ काम करने वाले आदित्य काशेदिकर के साथ होने वाली है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह दिल्ली से शनिवार शाम को यहां पहुंचेंगे और शादी के बाद लौट जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर के अलावा इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राहुल गांधी को भी न्यौता

50 chartered planes to ferry vvips to nagpur for gadkari daughters wedding
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अन्य मुख्य अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला का नाम शामिल है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, योग गुरु बाबा रामदेव और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव और असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने समारोह में आने में असमर्थता जाहिर की। 

आश्चर्यजनक बात ये है कि 3 और 4 दिसंबर को किसी भी शहर से नागपुर पहुंचने के लिए हवाई टिकट उपलब्ध नहीं है। शादी नागपुर में वर्धा रोड पर रानी कोठी में होगी। साल 2010 के दिसंबर में भी नागपुर में वीवीआईपी का ऐसा ही जमावड़ा देखने को मिला था, जब गडकरी के बड़े बेटे निखिल की शादी हुई थी। उस वक्त गडकरी के अध्यक्ष थे। गडकरी के दूसरे बेटे की भी शादी हो चुकी थी है। 

सोमवार से महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकांश विधायक इस शादी में शामिल होंगे। हालांकि, इस शाही शादी के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि जब लोग पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से परेशान हैं और उन्हें घर खर्च चलाने तक को नकद पैसे नहीं मिल पा रहे हैं, वैसी स्थिति में शाही शादी में करोड़ों का खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed